दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

भिलाई-03। नगर निगम, भिलाई-चरौदा कार्यालय में आज दिनांक- 24/04/2024 दिन-बुधवार को एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कमिश्नर दशरथ सिंह राजपूत ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में दायित्व प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों से जानाकारी प्राप्त की है।

यहाँ बता दें कि जिला निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी दिनांक- 07/05/2024 को होने वाले मतदान के विषय में आवश्यक मापदण्ड तय किये गये हैं। इन सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाना है।

मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी तथा साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान किये गये। जिससे लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

आज के बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता हेमंत साहू, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, उप अभियंता मुकेश रात्रे, मुकेश चन्द्राकर, विक्टर वर्मा, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button