दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने शांतिपूर्ण रूप से होली त्यौहार मनाने की अपील कर दी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं

कमिश्नर डी. एस. राजपूत ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से होली त्यौहार मनाने की अपील करते हुए भिलाई चरोदा क्षेत्र के नागरिकों को दी त्यौहार की अग्रिम शुभकामना…

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कमिश्नर डी. एस. राजपूत द्वारा आज शनिवार दिनांक 23/03/2024 को अपने दैनिक नगर भ्रमण के बीच चर्चा के दौरान समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। साथ ही सभी से शांतिपूर्ण सौहाद्रपूर्ण एवं सुरक्षित रहकर इस पर्व को मनाने का आग्रह किया है।

इसी बीच आज शनिवार को निगम कार्यालय में निगम के कर्मचारियों द्वारा आपस में रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गयी।

कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, स्टेनों चेतन देवांगन, निर्वाचन लिपिक तोरण चंद्राकर, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव,

उपअभियंता मुकेश रात्रे, लेखापाल रामनिवास पाल, स्टोर इंचार्ज सुरेश नासरे के अलावा अविनाश चंद्राकर, दीपक निषाद, सत्यजीत नायक, चुम्मन साहू सोनूदास मानिकपुरी एवं अन्य कर्मचारी इस दौरान उपस्थित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button