खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आरबीआई ने की पुष्टि, 7755 करोड़ रुपये के 2000 के नोट दबाए बैठे हैं लोग

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को बदलने या जमा करने का मौका 7 अक्टूबर, 2023 तक लोगों के पास था…

नईदिल्ली (ए)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट पिछले साल ही बंद कर दिए थे. इसके बावजूद लगभग 7755 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट उसके पास वापस नहीं आए हैं. आरबीआई के मुताबिक, 97.82 फीसदी 2000 रुपये के नोट उसके पास आ चुके हैं. बाकी के नोट अभी भी जनता के पास ही हैं. किसी ने उन्हें वापस नहीं किया है।

आरबीआई ने सोमवार को बताया कि 2000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला 19 मई, 2023 को लिया गया था. यह फैसला लेते वक्त लगभग 3.65 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट प्रचलन में थे. लोगों को यह नोट बैंकों में जमा करने का काफी वक्त दिया गया था. इसके बावजूद 97.82 फीसदी नोट ही वापस आ पाए हैं. लगभग 7755 करोड़ रुपये के नोट वापस ही नहीं आए हैं. आरबीआई का नया आंकड़ा 31 मई, 2024 तक का है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2000 रुपये के नोट को बदलने या जमा करने का मौका 7 अक्टूबर, 2023 तक लोगों के पास था. वह किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर यह काम कर सकते थे. इसके अलावा इन नोटों को बदलने के लिए लोग रिजर्व बैंक के 19 ऑफिस में भी जा सकते थे. 9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के इश्यू ऑफिस भी 2000 रुपये के नोट स्वीकार रहे हैं. यह पैसा उनके अकाउंट में जमा करवा दिया जाएगा।

इसके अलावा लोग इंडिया पोस्ट के जरिए भी 2000 रुपये के नोट अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस से आरबीआई इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं. आरबीआई के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

भारत सरकार द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद 2000 रुपये का नोट निकाला गया था. नोटबंदी के चलते उस समय चलन में मौजूद 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे।

 

Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button