दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़की से दोस्ती कर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़की से दोस्ती कर करीबन 4500000.00 लाख से अधिक का ठगी करने वाला शातिर आरोपी छावनी पुलिस के गिरफ्त में…प्रकरण मे ठगी किये गये करीबन 1800000.00/- रूपये का सोने का जेवरात धोखे मे रखकर फायनेश कराया गया 04 नग दो पहिया वाहन कीमती करीबन 500000 रूपये जुमला 2300000 रुपए किया गया जप्त…आरोपी ने महिला दोस्त के माता-पिता के नाम के खाता व एफडी राशि करीबन 2600000.00/-रूपये का भी किया धोखे मे रखकर आहरण…आरोपी अपने आप को कपड़े के बड़ा व्यवसायी होना बताकर किया धोखाधड़ी…आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियो से भी कार दिलाने के नाम से किया है 660000.00/- की धोखाधडी…

भिलाई। प्रार्थी राजकुमार गुप्ता निवासी देना बैक के पिछे नंदिनी रोड भिलाई के द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराया गया कि तुषार गोयल नाम के लडके द्वारा उसकी पुत्री से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उससे संपर्क कर उसे विश्वास मे लेकर आवेदक के सोने के गहने नेकलेस 02 नग, चैन 02 नग, जेट्स अंगुठी 03 नग, चुड़ी 04 नग, लेडिस अंगुठी तीन नग, मंगलसूत्र एक नग, कान का झुमका 01 जोड़ी, कान का टाप 05 जोड़ी, कान का एडी पैंडल, डायमंड का सोने का चैन लगा एक नग, नाक का नथनी 01 नग, तथा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी मंजु गुप्ता के नाम से अलग अलग बैंक में जमा फिक्स डिपॉजिट रकम लगभग 2600000 रूपये को धोखाधड़ी कर निकाल लिया है एवं धोखे मे रखकर 04 दो पहिया वाहन एवं मोबाइल प्रार्थी एवं उसकी पुत्री के नाम से धोखाधड़ी किया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 496/25 धारा 420 भादवि., 318 (4) बीएनएस कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला की आरोपी पुलिस कार्यवाही से बचने मकान बदल बदल कर किराया के मकान में रहता है, जिसकी पतासाजी कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया।

आरोपी तुषार द्वारा प्रार्थी की पुत्री से ले जाकर गिरवी रखा गया सोने चाँदी का आभुषण वजनी करीबन 165 ग्राम कीमती 1800000 व उसकी पत्नी एवं पुत्री के नाम से अलग-अलग फायनेंश कराया गया, चार नग दो पहिया वाहन को आरोपी के निशादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

आरोपी: तुषार गोयल पिता गौरव गोयल उम्र 21 साल,
निवासी शिक्षक नगर दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button