फीचर्डविविध

ईशान ने कोहली-उथप्पा वाले स्पेशल क्लब में बनाई जगह: युवराज को पछाड़ा, अभिषेक शर्मा शर्मनाक लिस्ट में शामिल

अभिषेक शर्मा फिट होने के बाद वापसी कर रहे थे। ऐसे में उनसे इस मुकाबले में सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला, जिसमें अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और वह एक शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बन गए…

 

 

नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत को 61 रन से शानदार जीत हुई है। इस मुकाबले में ईशान किशन ने अपना अर्धशतक सिर्फ 27 गेंदों पर पूरा किया और अंत में वह 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इस अर्धशतक के साथ ही ईशान किशन ने एक गजब का कारनामा किया है। ईशान टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा 2007 टी20 वर्ल्ड कप में रॉबिन उथप्पा ने किया था। उसके बाद उसी वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इसके बाद विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में चार बार पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वहीं अब ईशान किशन ने ये कारनामा इस वर्ल्ड कप में किया है। ईशान किशन का लिस्ट अब इस एलिट क्लब में शामिल हो गया है।

ईशान किशन ने पावरप्ले में 42 रन बनाए थे। ये भारत-पाक के बीच खेले गए किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले में किसी बैटर द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल ने 35 रन बनाए थे। लेकिन अब ईशान ने शुभमन गिल के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच में ईशान ने शुरुआत से ही आक्रामक अप्रोच अपनाया था।

ईशान किशन अब भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा है। युवराज ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया था। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज के नाम है। उन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 23 बॉल में अर्धशतक जड़ा था।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभिषेक शर्मा से पहले आशीष नेहरा ही अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने पहले दो मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। वहीं इसके बाद अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम जुड़ गया है, जिसमें वह यूएसए के खिलाफ इससे पहले मैच में जहां बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी अभिषेक चार गेंद खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक इस लिस्ट का हिस्सा बनने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आशीष नेहरा के अलावा इस लिस्ट में बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी इमरुल कायस का नाम शामिल था, जिसमें अब अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में पहले 2 मैचों में डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)

आशीष नेहरा (भारत)

इमरुल कायस (बांग्लादेश)

अभिषेक शर्मा (भारत)

टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं, लेकिन पिछली कुछ पारियों में उनके फॉर्म को देखा जाए तो उसके बाद से कुछ सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अभिषेक के लिए अब आगे आने वाले मैचों में प्रदर्शन करने का दबाव रहने वाला है। अब उनको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button