दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ई-पेमेंट गेटवे पर भिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय स्टेट बैंक रायपुर के बीच एमओयू पर हुआ साइन

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) डी एन करण, और उप-महाप्रबंधक (एसबीआई, रायपुर) विमल किशोर ने, 23 नवंबर 2023 को ई-पेमेंट गेटवे एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य बीएसपी के ग्राहकों को मटेरियल लिफ्टिंग के लिए ग्राहक बही में क्रेडिट के निर्बाध प्रवाह की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत, बीएसपी अपने सिस्टम को एसबीआई के पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत करेगा, जिससे लेनदेन के निर्बाध प्रवाह में मदद मिलेगी। बीएसपी ई-भुगतान मॉड्यूल का उपयोग करके अपने सिस्टम को स्वचालित करेगा, जिससे ग्राहक द्वारा मटेरियल लिफ्टिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

इस एमओयू से बीएसपी को अपने ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता और एक ऑनलाइन प्रणाली प्रदान करने से, संयंत्र और ग्राहकों का समय और लागत बचाने में भी मदद मिलेगी।

निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने, स्वचालन के लिए एफ एंड ए और सी एंड आईटी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए इसकी सराहना की। कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा ने, संगठन के लिए ई-पेमेंट गेटवे के विशेष लाभों के बारे में बताया और इस बात पर जोर दिया कि इसके उपयोग के परिणामस्वरूप ग्राहकों को किस तरह से संतुष्टि मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स)  अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा उपस्थित थे।

महाप्रबंधक (एफ एंड ए) ए के अग्रवाल, उप-महाप्रबंधक (एफ एंड ए) ए के पांडे और महाप्रबंधक प्रभारी (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं।

मौजूदा प्रणाली और प्रस्तावित प्रणाली के बारे में उप-प्रबंधक (एफ एंड ए) तनिमा वासन द्वारा एक प्रस्तुति दी गई। यह प्रणाली बीएसपी के सी एंड आईटी विभाग द्वारा एसबीआई की तकनीकी टीम के साथ विकसित की जाएगी जो विपणन और वित्त विभाग के मैन्युअल काम को कम करने में सहायक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button