छत्तीसगढ़फीचर्ड

एंटी करप्शन ब्यूरो ने DMF फंड घोटाला प्रकरण में आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। डी.एम.एफ. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024, धारा-7, एवं 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संगोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 120बी, 467, 468, 471 भा.द.वि. की विवेचना के तारतम्य में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) फंड में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार से संबंधित चल रही जांच में आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी सतपाल छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

DMF घोटाले के विवेचना अनुक्रम में प्राप्त साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर यह पाया गया कि DMF फंड से संचालित कृषि अनुदान के कार्यों में नियमों का उल्लंघन करते हुए वित्तीय अनियमितताएं की गईं।

जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा सिंडिकेट के साथ मिलकर, जिसमे शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी थे आदि के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी की गई। गिरफ्तार आरोपी ने कई करोड़ की अवैध कमीशन को नगद एवं अपने नातेदारों के बैंक खातों में प्राप्त किया।

जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, डिजिटल साक्ष्य तथा संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण प्राप्त हुए। इसी आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 19/02/2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

ब्यूरो के इस प्रकरण में आरोपी सतपाल छाबड़ा को माननीय न्यायालय से दिनांक 25/02/2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त की। इस प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं संबंधित पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button