खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

एक करोड़ रुपए के ईनामी नक्सली सुधाकर उर्फ गौतम मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद, भुठभेड़ अब भी जारी

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों के एक बाद एक लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों के शीर्ष नेता बसवराजु के बाद एक और बड़े नक्सली को छत्तीसगढ़ एसटीएफ ने मार गिराया है। बीजापुर जिला के नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर के उपस्थिति की सूचना संयुक्त बल अभियान पर निकली थी।

केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव तथा कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सुचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान के लिए क्षेत्र में भेजा गया था।

बीजापुर जिले में मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली मारा गया। मृतक नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी (सीसीएम नक्सलियों) का सदस्य था, जिसका नाम सुधाकर, तेनटू लक्ष्मी उर्फ ​​नरसिम्हा उर्फ ​​गौतम था। पुलिस ने ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों में नक्सलियों की तलाश की जा रही थी।

प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता की संभावनाएं हैं। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ज्ञात हो कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों के साथ कई झड़पें हुई हैं। वहीं, बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवाद मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया है। इसके बाद से छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे माओवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद विरोधी अभियानों में तेजी आई है। खुफिया जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित करेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र वर्तमान में माओवादियों के गढ़ों में से एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button