खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एमएस धोनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने IPS को दी 15 दिन कैद की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

क्रिकेटर एमएस धोनी की एक याचिका पर हाई कोर्ट ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को 15 दिन कैद की सजा सुनाई है लेकिन अपील दायर करने के लिए उन्हें 30 दिन का समय भी दिया है…

चेन्नई (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की ओर से दायर अदालत की अवमानना याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार को 15 दिनों के साधारण कारावास की सजा सुनाई।जस्टिस एसएस सुंदर और जस्टिस सुंदर मोहन की बेंच ने संपत कुमार को आपराधिक अवमानना का दोषी पाया. हालांकि बेंच ने संपत कुमार को अपील दायर करने की अनुमति देने के लिए सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

एमएस धोनी ने क्यों दर्ज कराया था मामला? एमएस धोनी ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के खिलाफ कथित रूप से अवमानना वाले बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराया था. धोनी ने आईपीएल सट्टेबाजी में अपना नाम लिए जाने को लेकर 2014 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था और 100 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी. इस मुकदमे पर दायर संपत कुमार के जवाबी हलफनामे में न्यायपालिका के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें दंडित करने की मांग की गई थी।

मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा? न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बेंच अपने आदेश में कहा कि संपत कुमार ने जानबूझकर इस अदालत और सुप्रीम कोर्ट को बदनाम करने और उनके अधिकार को कम करने का प्रयास किया है… अदालत ने कहा कि जब आदेश को कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए अंतरिम आदेश देने के खिलाफ एक सामान्य बयान दिया गया तो यह उचित टिप्पणी नहीं थी।

पीठ ने कहा कि इसी तरह सुप्रीम कोर्ट पर यह आरोप लगाना कि वह कानून के शासन पर ध्यान केंद्रित करने में विफल रहा है, को किसी पक्ष की शिकायत की निष्पक्ष अभिव्यक्ति के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button