खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, बारिश बिगाड़ सकती हैं खेल

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में भिड़ेंगी…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप में आज रविवार 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. टूर्नामेंट में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले लीग स्टेज में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं तो मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब रोहित सेना और बाबर ब्रिगेड के बीच जंग सुपर-4 में होगी।

पाकिस्तान की टीम का सुपर-4 में यह दूसरा मैच होगा. अपने पहले मुकाबले में बाबर आज़म की टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था. वहीं भारतीय टीम का सुपर-4 में यह पहला मैच होगा. भारतीय टीम ने लीग स्टेज में नेपाल के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?भारत और पाकिस्तान के बीच में सुपर-4 का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी. वहीं टॉस 2:30 पर होगा।

कहां लाइव देखें भारत-पाक मुकाबला? एशिया कप 2023 में सुपर-4 का भारत-पाक मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का सीधा प्रसारण फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी किया जाएगा।

इस तरह फ्री में देख सकते हैं भारत-पाक मैच 2023 एशिया कप के सुपर-4 का यह मुकाबला मोबाइल पर आप फ्री में देख सकते हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर फैंस इस पूरे टूर्नामेंट के सभी मैचों का आनंद फ्री में उठा सकते हैं।

बारिश की वजह से रखा गया है रिजर्व डे भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. दरअसल, कोलंबो में 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसे देखते हुए सिर्फ इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखने का फैसला किया गया है. अगर 10 सितंबर को बारिश की वजह से मैच नहीं होता है फिर मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं अगर 10 सितंबर को कुछ ओवर का खेल होता है तो फिर अगले दिन यानी 11 सितंबर को उसके आगे का खेल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button