छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी डॉ.संतोष सिंह ने सीएसपी के साथ रात्रि ड्यूटी में लगे जवानों का किया औचक निरीक्षण, फोर्स को किया ब्रीफ

रायपुर। राजधानी में पुलिस द्वारा मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। एसएसपी डॉ.संतोष सिंह ने सीएसपी के साथ औचक निरीक्षण किया। फोर्स को ब्रीफिंग कर लगाये गए नाईट चेकिंग पॉइंट व नाईट अफसरों के देर रात तक चेकिंग की गई।

पुलिस की कई टीमें बनाकर पुलिस मौदहापारा, बैजनाथपारा और वीआईपी रोड पर सघन चेकिंग कर कार्यवाहियां की गई। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह स्वयं रात में निकल औचक जयस्तंभ चौक पर फोर्स को ब्रीफ किए कि रात्रि चेकिंग में क्या ध्यान रखना है।

चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से जांच आकर ड्रंकन ड्राइविंग पर गाड़ियों की जप्ती की गई और कई दर्जन संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कुछ के साथ संदिग्ध सामन पकड़ा गया जिन पर कार्यवाही की गई।

देर रात तक चेकिंग चलती रही। इस दौरान सीएसपी आज़ाद चौक अमन झा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी और थाना प्रभारीगण दल बल सहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button