छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने गुम हुए 152 नग मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा, दीपावली से पहले मोबाइल पाकर खिल उठे चहरे

सूरजपुर। धनतेरस त्योहार के मौके पर डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने 40 लाख रूपये कीमत के 152 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस लौटाते हुए धनतेरस की बधाई दी। यह कार्रवाई पुलिस के गुम मोबाइल ढूंढने और बरामद करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें जिले सहित विभिन्न राज्यों से भी फोन बरामद किए गए हैं। लोगों ने धनतेरस पर मोबाईल पाकर पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने धनतेरस के अवसर पर 40 लाख रुपये मूल्य के 152 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए हैं।

यह कार्रवाई नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। सायबर सेल व थानों की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और पोर्टल का उपयोग कर इन मोबाइलों का पता लगाया और गुम मोबाईल रिकव्हर किया।

इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले में 450 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं इस अभियान में सायबर सेल व थाना-चौकी में गठित टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी।

मोबाईल रिकवरी के इस अभियान में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, साईबर सेल प्रभारी राकेश यादव, आरक्षक युवराज यादव, पंकज आर्मो, दधिबल राय, कलेश्वर सहित थाना-चौकी स्तर पर गठित टीम के आरक्षकों ने सक्रियतापूर्वक कार्य किया है।

इस अवसर पर डीएसपी रितेश चौधरी, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, निरीक्षक जावेद मियादांद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button