खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट: 200 से अधिक उड़ानें रद्द; 18 हवाईअड्डे परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इसके बाद सुरक्षा के चलते श्रीनगर, जम्मू सहित 18 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए और 200 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इसमें अकेले इंडिगो ने लगभग 166 फ्लाइट कैंसिल की हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से भी कई उड़ाने रद्द कर दी गई है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया और उसे नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चर देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते उत्तरी और पश्चिमी भारत के कम से कम 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन बंद एयरपोर्ट्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स पर भारी असर पड़ा है। अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो ने लगभग 165 फ्लाइट कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स) रद्द कर दी गई हैं।

उड़ान रद्द होने के बाद कई एयरलाइंस ने बयान जारी कर अपना-अपना स्पष्टिकरण दिया। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। यात्रियों को टिकट रद्द कराने या री-शेड्यूल करने पर शुल्क नहीं देना होगा।

वहीं स्पाइसजेट ने अपना बयान जारी कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं और यात्रियों को फुल रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प देने की बात कही है। जबकि कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण पाकिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।

गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button