खास खबरफीचर्डविविध

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जानिए वनडे और टी20 मैचों का पूरा शेड्यूल

इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वह टेस्ट के बाद अब वनडे टीम की अगुआई करेंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया और वह एक ओपनर के तौर पर खेलेंगे। हालांकि, कोहली और रोहित, दोनों के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर संशय है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। इन दोनों स्टार्स की एक झलक पाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ी।

रोहित ने एयरपोर्ट पर बस से उतरने के बाद फैन को ऑटोग्राफ भी दिया। वहीं, बस में विराट, रोहित और श्रेयस साथ बैठे नजर आए। हालांकि, ज्यादा खिलाड़ी बस से उतरते नहीं दिखे।जो खिलाड़ी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, उनमें रोहित-विराट और श्रेयस के अलावा कप्तान शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

दो बैचों में रवाना हुई भारतीय टीम
जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम 15 अक्तूबर को दो बैचों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। पहले समूह के खिलाड़ी सुबह की उड़ान से रवाना हुए, जबकि दूसरा समूह शाम को उड़ान भरेगा, जो बिजनेस क्लास टिकट की उपलब्धता और यात्रा व्यवस्था पर निर्भर करेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा।
शुभमन गिल बने वनडे कप्तान
इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वह टेस्ट के बाद अब वनडे टीम की अगुआई करेंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया और वह एक ओपनर के तौर पर खेलेंगे। हालांकि, कोहली और रोहित, दोनों के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर संशय है। आने वाले वर्षों में भारत के लिए 50 ओवर के मुकाबले अपेक्षाकृत कम होंगे। अगरकर ने टीम चयन के वक्त बोला था कि दोनों ने अगले वनडे विश्व कप के लिए कमिट नहीं किया है।
रोहित-कोहली की जोड़ी फिर साथ मैदान पर
वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी फिर साथ मैदान पर नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके कुछ ही समय बाद, दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। दोनों की वापसी से भारतीय फैन्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 23 अक्तूबर को एडिलेड में दूसरा वनडे और 25 अक्तूबर को सिडनी में तीसरा वनडे खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबले 29 अक्तूबर, 31 अक्तूबर, दो नवंबर, छह नवंबर और आठ नवंबर को खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button