खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 233: ओडिशा और तमिलनाडु में एक दिन का राजकीय शोक; रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रधान और सीएम पटनायक ने लिया घटना स्थल का जायजा

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है. यहां रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अस्पतालों में घायलों का अंबार लग गया है…

बालासोर (ए)। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार 2 जून शाम हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद 233 लोगों की जान चली गई तो वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने शनिवार को सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए राजकीय शोक का आदेश दे दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की है। इसी बीच राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे के बाद राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है।

वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटना स्थल का जायजा लिया। खबर ये भी आ रही है की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से आएंगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और ओडिशा के बालासोर पहुंच गए हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- घायलों का बेस्ट ईलाज, रेस्क्यू पर है फोकस केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार का मेंबर नहीं रहा है, जहां कहीं भी बेस्ट सुविधा है, वहां स्वास्थ्य ईलाज करवाया जाएगा. एक हाईलेवल कमेटी भी तय हो गई है, इस एक्सीडेंट के तय तक जाएंगे और पूरी घटना को समझा जाएगा. अभी सारा फोकस रेस्क्यू पर है. यह जिस तरीके की घटना है, मानवीय संवेदना हमें रखनी है, रेस्टोरेशन का काम तुरंत चालू होगा.”

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बालासोर ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “ये भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है. मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं. इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है. मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.”

कैसे तीन ट्रेनों की एक साथ हुई टक्कर? 2 जून की शाम जब बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा की ओर जा रही थी तो इसी दौरान कई डिब्बे पटरी से उतरकर गिर गए. वहीं दूसरी ओर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस इस एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गई. इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे सामने से आ रही मालगाड़ी के डिब्बों से भी टकरा गए. ये दर्दनाक हादसा बालासोर जिले के बहांगा बाजार स्टेशन के पास हुआ।

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 233 पहुंचने के बाद यहां रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अस्पतालों में घायलों का अंबार लग गया है. वहीं ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे शुक्रवार शाम को जिले के बहनागा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जानें की आशंका है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार घटनास्थल पर छह सदस्यीय टीम भेज रही है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को दुर्घटनास्थल पर टीम भेजने और यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के लोगों की मदद करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button