दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र और एस.जे. फार्म का किया निरीक्षण, आर्गेनिक खेती और उनके तकनीकी के संबंध में की चर्चा

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम राजपुर स्थित प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन ईकाई बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी पूजा कश्यप साहू एवं प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन ईकाई बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र के प्रभारी को बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र के मशीनों के रख-रखाव एवं खराब मशीनों के सुधार हेतु निर्देशित किया। त्वरित लक्ष्य एवं खाली पडे़ भूमि का सही उपयोग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सीईओ जनपद धमधा एवं उप संचालक उद्यानिकी को स्थानीय कृषकों को बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र से पौधा खरीदने एवं प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने दारगांव धमधा स्थित एस.जे. फार्म का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म के सदस्यों से ऑर्गेनिक खेती तथा उनके तकनीकों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही सीईओ जनपद एवं उप संचालक उद्यानिकी को ऑर्गेनिक खेती प्रोत्साहन हेतु प्रगतिशील किसानों का प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन 01 से 30 सितंबर तक: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में ‘‘01 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ के आगामी आयोजन पर राष्ट्रीय पोषण माह 2024 जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रुप में प्रतिवर्ष ’’राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें 06 प्रमुख थीम आधारित गतिविधयां एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी एवं समग्र पोषण के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों और जागरुकता अभियानों का आयोजन किये जाने के विस्तृत निर्देश दिये गये व कार्ययोजना तैयार की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button