
कोण्डागांव। कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा अपनी अभिनव पहल चरण पादूका अभियान जिसमे वंनाचल क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूल में अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादुका वितरण किया जाता है।

इसी अभियान अंतर्गत दिनांक 12/08/2023 को जिले के थाना बयानार क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम केजंग में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम मे सफल सहयोग प्राप्त हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम केजंग एवं निकटस्थ ग्राम पेरमापाल, मड़ानार, मूंगवाल, घोड़ापारा के अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादुका, जूता वितरण किया गया।


उक्त कार्यक्रम में उक्त ग्रामों के पटेल, ग्राम सरपंच, बालक बालिकाओं के पालक स्कूली शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं निराकृत करने हेतु आश्वासन दिये इसी दौरान ग्राम केजंग के भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण, जिले के अधिकारियों को अपने बीच पाकर एवं पुलिस अधीक्षक के उक्त अनूठी पहल से काफी भावूक हुये एवं क्षेत्र में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्कूली को वितरिक किए चरण पादुका और जूता…@amitp513 @KondagaonDist @PoliceBilaspur @policerjn @RaipurPoliceCG @StateOfficers @TrafficBilaspur @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @CG_Police @ipskabra @IpsDangi pic.twitter.com/exqU9izuq3
— Sarnath Express News (@SarnathNews) August 13, 2023


उक्त कार्यक्रम में जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावा उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सतीष भार्गव, तहसीलदार, जनपद सीओ, थाना प्रभारी बयानार थाना स्टाफ, डीआरजी जवान, शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



