छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर-एसएसपी ने मंदिर हसौद थाना का किया निरीक्षण, बिना हेलमेट वाले चालकों को बीच सड़क पर ही पढ़ाया यातायात का पाठ

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने मंदिर हसौद थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंडम और जब्त वाहन की जानकारी ली और उसे जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रोजनामचा, मॉलखाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री अवैध खनन पर रोक लगाये और ऐसे मामले पर कड़ी कारवाई करे।

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते सवारों को रोककर समझाइश दी और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने उन्हें कहा कि सड़क पर जब निकले हेलमेट अवश्य पहने, वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात ना करें। यातयात नियमों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखे।

गौरतलब है कि कलेक्टर- एसएसपी जब दौरे पर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि कुछ राहगीर बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे और मोबाइल पर भी बात कर रहे थे तभी उन्होंने पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर यह कार्यवाही की।

 

वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button