छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ाना युवक को पड़ा महंगा, 5 हजार रुपए का कटा चालान

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज आवाज बाइक दौड़ा रहे युवक को रोका। इस दौरान बाइकर्स पर 5 हजार रूपए का चालान किया गया। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह नगर निगम मुख्यालय में पहुंचे हुए थे, वहां से अपनी शासकीय वाहन से निकलकर खो-खो पारा की तरफ जा रहे थे, तभी नगर निगम मुख्यालय के सामने से तेज आवाज में बाइक दौड़ा रहे गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को रोका और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक अमन के खिलाफ 5 हजार रूपए का जुर्माना किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि शहर में दूसरों के जान को जोखिम डालकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बाजार एवं पीएम आवास शाखा का किया निरीक्षण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप आमजनों के आवेदनों और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह ने नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शाखा का निरीक्षण किया और वहां आवेदन करने पहुंचे लोगों से बातचीत कर आवेदनों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। डाॅ. सिंह ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई तेजी के साथ की जाएं और समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को दिया जाएं।

साथ ही डाॅ. सिंह बाजार शाखा में पहुंचकर रिकाॅर्ड की जांच की। साथ ही बाजार शाखा में प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए एक और कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम प्रशासक ने कहा कि लंबित रिकाॅर्ड का त्वरित निराकरण किया जाएं। पुराने आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाएं।

निगम प्रशासक ने कहा कि पीएम आवास शाखा में आवेदन लेकर पहुंचने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button