छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, कहा- श्रमकार्ड बना योजना का दिलाएं लाभ

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष मे आयोजित जनदर्शन मे आम नागरिकों की समस्याओ को सुना। कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान अनेकों आवेदन प्राप्त हुआ। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मठपुरैना निवासी भानमति पठारी को श्रमकार्ड बनाकर योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

बता दें कि श्रीमति पठारी के पति की 8 महीने पहले मृत्य हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अपने 2 बच्चों को पालन पोषण में परेशानी का सामना करना पड रहा है। उनके पति के पास न तो आवास और न ही किसी प्रकार की संपति थी। इसलिए उनको रहने में भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही घर वाले किसी प्रकार की मदद नहीं कर रहे हैं।

जनदर्शन के दौरान की धरसींवा के ग्राम पथरी निवासी विद्या बघेल ने चिटफंड कंपनी पल्सग्रीन का पैसा वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया। जिसके लिए कलेक्टर ने एडीएम को मामले की जानकारी लेने का निर्देश दिया। अभनपुर के ग्राम पलौद निवासी संतोष साहू ने भूअभिलेख का नक्शा सुधारने का आवेदन दिया।

जिसे कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सुधार कार्य करने का निर्देश दिया। आंरग के भानखोज निवासी मानिकराम बंजारे ने भूस्वामी अधिकारी पटटा के लिए आवेदन दिया।

रायपुरा निवासी अब्दुल मलिक खान ने शहीद भगत सिंह थोक सब्जी मंडी में दुकानों की रजिस्ट्री व कब्जा दिलाने का आवेदन दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button