छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, अनुपस्थित बीआरसी को दिया शोकॉज नोटिस

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह सोमवार की सुबह आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ कलेक्टर ने किसानों से बातचीत की। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढ़क कर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीग कर खराब ना हो। उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की और साथ ही अपने समक्ष खरीदे जा रहे धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलाकर देखा।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही हैे। केन्द्र में आ रहे सभी किसानों से इस आधार पर धान खरीदी की जाए। साथ ही उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर पहुंचे बीआरसीसी कार्यालय और दिया अनुपस्थित बीआरसी को दिया शोकॉज नोटिस: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आरंग के प्रवास के दौरान बीआरसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया औैर मौके पर बीआरसी के बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस देने का निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के हर कमरों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई ना रहने पर नाराजगी जताई।

डॉ.सिंह ने स्टोर रूम में पुराने सामान के रिकार्ड की जानकारी ली और अध्ययन सामाग्री को बच्चों के मध्य वितरित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button