छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने माला पहनाकर मतदान सामाग्री के साथ मतदान दल को मतदान केंद्र के लिए किया रवाना

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत सामान्य प्रेक्षक जी रेखा रानी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत कर सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज से मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

मतदान दल को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया और साथ ही स्ट्रॉग रूम से सामाग्री को गाडी तक पहुंचाने के लिए मतदान दल को ट्रॉली उपलब्ध कराया गया. मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल के जवान और अन्य सहायक कर्मचारियों को रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया था। साथ ही सभी मतदान केंद्रो पर मतदान की व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उपचुनाव के मद्देनजर यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध हो और मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मत का प्रयोग कर सकें।

बता दें कि बुधवार 13 नंवबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उप निर्वाचन के लिए 266 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें 253 सामान्य व 13 सहायक बूथ बनाए गए हैं।

इनमें 10 पिंक बूथ और 5 युवा और 1 दिव्यांग बूथ शामिल है। मतदान के लिए ईवीएम मशीन में बीयू 532, सीयू 266 व वीवीपीएटी 266 शामिल हैं, वहीं रिजर्व में बीयू 182, सीयू 112 व वीवीपीएटी 146 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button