दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस नेता विनोद गुप्ता का बढ़ा कद, प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाया गया

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण युवक कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता विनोद गुप्ता को प्रदेश संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। गृह व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के बेहद नजदीकि लोगों में से एक माने जाने वाले विनोद गुप्ता को महासचिव बनाए जाने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि विनोद गुप्ता लंबे समय से यूथ कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पाउवारा में खेती किसानी करने वाले विनोद गुप्ता की सक्रियता को देखते हुए गृह एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद गुप्ता को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्त पर पूरे जिले में हर्ष का महौला है। अनेक लोगों और शुभचिंतकों ने विनोद गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। नियुक्ति के पश्चात विनोद गुप्ता ने गृह व कृषिमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र साहू से मुलाकात कर उनका आभार जताया। कृषि मंत्री ने उन्हें किसानों के हित में बेहतर काम करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button