खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचारी और लबारी- डॉ. रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मीडिया संवाद सह एप लांच कार्यक्रम में कहा कि भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार को दिखाने इस एप को आज भाजपा ने लांच किया गया। 5 साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। कांग्रेस के घोटालों की सूची बहुत लंबी है। पीएससी में 18 पदों पर हुई नियुक्ति पर माननीय उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। प्रदेश के युवाओं को महादेव एप के जरिये जुआ सट्टा में झोंका जा रहा हैं। पहले कांग्रेसी नारा लगाते थे छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, पर अब यह बदल गया हैं, उसकी जगह अब चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचारी और लबारी का नारा लगने लगा है।

प्रधानमंत्री आवास के विषय पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. रमन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार को केवल सूची बना कर देनी थी। चार बार रिमाइंडर लेटर मुख्य सचिव एवं पंचायत सचिव को केंद्र सरकार ने भेजा परंतु एक भी बार इसका जवाब नहीं दिया है। यदि समय पर जवाब दे दिया जाता तो आज गरीबों को पक्का मकान मिलता। आज समय निकल जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री आवास योजना लाए, लेकिन अब आचार संहिता लगने वाली है अब कोई काम नहीं हो सकता। भूपेश बघेल ने गरीबों का आवास का हक छीना है ।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में भारत को 81 पदक जीतने पर खिलाड़ियों के साथ ही केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो परिवर्तन यात्रा निकाली गई और यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में हुआ।

इस एप को स्कैन करने पर 26 हजार करोड़ के घोटालों की जानकारी मिल जाएगी। जिससे प्रदेश की पूरी जनता अवगत होगी। कांग्रेस सरकार के काले कारनामों और भ्रष्टाचार को यह एप विस्तार से बताएगा। इस एप में छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों को कार्टून के माध्यम से दिखाया गया हैं। शराब घोटाला, पीडीएस घोटाला, पीएससी में घोटाला, कोल घोटाला, के वीडियो को इसमें देखा जा सकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व मंत्री महेश गागडा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button