दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में हमेशा सर्वहारा वर्ग की सोच को परिलक्षित किया है : ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मंचादुर, नगरनिगम रिसाली के अंतर्गत स्टेशन मरोदा, ग्राम कोटनी, मरोदा सेक्टर, रिसाली मार्केट, जोहार चौक, प्रगति नगर, कृष्णा टाकीज मार्केट, टंकी मरोदा मार्केट, स्टेशन मरोदा मार्केट में जनसंपर्क के दौरान अपने उद्बोधन में ताम्रध्वज साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में हमेशा सर्वहारा वर्ग की सोच को परिलक्षित किया है।

चाहे किसान हो या मजदूर या फिर कोई भी वर्ग हरेक को उसका अधिकार मिला और सरकार की जो प्रतिबद्धता आमजन के साथ होती है वह आमजन को मिले आगे कहा की मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के साथ ही अंतिम व्यक्ति का ध्यान रख योजनाओं को क्रियान्वित किया है जिसमें आम जनता को लाभ मिला है।

छत्तीसगढ़ के साथ साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में चहुंमुखी विकास साथ छेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के साथ साथ सड़क,शिक्षा स्वास्थ, स्वास्थ, पेयजल एवम् व नैतिक विकास एवम् संस्कृति विकास के लिए कार्य हो रही है जिससे आमजनों के जीवन स्तर ऊंचा उठा है,एक तरफ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सड़को का जाल बिछा है वहीं छेत्र में बड़े बड़े पुल पुलिया सीमेंटीकरण,सामाजिक भवन जैसे विभिन्न विकास कार्य हुआ है।

साथ ही क्षेत्र में नगर निगम रिसाली के मार्केट में जाकर व्यापारी वर्ग से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया ।महापौर शशि सिन्हा ने कांग्रेस सरकार फिर से बनाने हेतु सभी से आने वाले 17 नवंबर को पंजा छाप में बटन दबाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील किया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू,अध्यक्ष केश कला बोर्ड नंद कुमार सेन,जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, अध्यक्ष सरपंच संघ मुकुंद पारकर, सरपंच मनोज साहू, भरत निषाद, राजेन्द्र ठाकुर, बिरेंद्र निषाद,महापौर रिसाली शशि सिन्हा,सरपंच दिलीप साहू, गोवर्धन बारले,सभापति केशव बंछोर सहित वार्ड पार्षद एल्डरमैन, राजिव यूवा मितान क्लब, जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस सहित ग्राम वाशी एव वार्ड वाशी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button