खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर रेड में अब तक 318 करोड़ बरामद, गिनती अब भी जारी

आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू ठिकानों से अब तक 318 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं.इस बीच एसबीआई के अधिकारियों ने कहा, आधी रात तक सारा कैश गिना जाएगा…

बालांगीर (ए)। आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू ठिकानों से अब तक 318 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. फिलहाल नोटों की गिनती जारी है और यह राशि अभी और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. साहू के पास से रिकवर की गई राशि की गिनती आधी रात तक की जाएगी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नोटों की गिनती ओडिशा के बालांगीर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हो रही है. इस बीच एसबीआई के अधिकारियों ने कहा, आधी रात तक सारा कैश गिना जाएगा।

नोटों से भरे 176 बैग मिले इससे पहले आज एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने कहा कि उन्हें नोटों से भरे176 बैग मिले थे और उनमें से 140 की गिनती कर ली गई है. उन्होंने बताया कि 50 बैंक अधिकारी 25 मशीनों का उपयोग करके नकदी की गिनती कर रहे हैं।

6 दिसंबर को हुई थी छापेमारी की शुरुआत इस बीच बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रमोटरों और अन्य के खिलाफ मैराथन छापेमारी रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गई. बता दें कि आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में 6 दिसंबर को कांग्रेस सांसद से जुड़ी कंपनियों के परिसरों में छापेमारी शुरू की थी।

देशी शराब बिक्री से आई राशि पीटीआई के अनुसार आयकर विभाग का मानना है कि कांग्रेस नेता के पास ये रकम देशी शराब की नकद बिक्री से आई है. गौरतलब है कि यह आयकर विभाग के हाथ लगी सबसे बड़ी नकदी है. इससे पहले 2019 में कानपुर के एक व्यवसायी के पास  257 करोड़ की नकदी बरामद की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग जल्द ही कंपनी के मुख्य प्रमोटरों को तलब करेगा और उनके बयान दर्ज करेगा. इस बीच धीरज साहू से जुड़े रांची और अन्य स्थानों परिसरों की भी तलाशी ली गई है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सांसद के घर से क्या बरामद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button