खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कार से पांच करोड़ रुपये बरामद: पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, रुपए आयकर विभाग को सौंपा

पुलिस ने रकम सीज कर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है…

तेलंगाना (ए)। विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पुलिस ने गुरुवार को रंगारेड्डी जिले के गच्चीबाउली से एक कार से पांच करोड़ रुपये बेहिसाबी धन बरामद किया है। गच्चीबाउली पुलिस ने रकम सीज कर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन के पास वाहन चेकिंग के दौरान माधापुर की ओर जा रही कार को रोका गया। इस दौरान अधिकारियों को सीटों के नीचे नकदी से भरे बैग मिले। अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग जब्त धन के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इससे पहले राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के हयात नगर इलाके में दो करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। एक कार से पांच बैग में नकदी भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने नकदी ले जा रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। पुलिस और अन्य एजेंसियां नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के अवैध हस्तांतरण को रोकने के लिए राज्य भर में कार्रवाई कर रही हैं। जिनका इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा सकता है। तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नौ अक्तूबर से अब तक 657 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, कीमती धातुएं, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button