खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कुल्हाड़ी से काटकर दो बच्चो की हत्या: गुस्साए लोगों ने किया थाने में हंगामा व आगजनी, इनकाउंटर में आरोपी ढेर

दो मासूमों की हत्या के गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा की. लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है…

बदायूं (ए)। यूपी के बदायूं में दो बच्चों का मर्डर कर दिया गया. आरोपी ने मासूमों को कुल्हाड़ी से काट डाला. गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन पर हंगामा किया. गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई है. इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात है. डबल मर्डर का आरोपी जावेद एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, “आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है…कार्रवाई जारी है.”

राकेश कुमार ने कहा कि जब पुलिस को सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंची. अपराधी का पीछा किया गया. अपराधी ने पुलिस पर फायर किया. पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की. इस एक्सचेंज ऑफ फायर में अपराधी की मौके पर मौत हो गई।

इसके साथ ही आईजी ने बताया कि दोनों बच्चे छत पर खेल रहे थे. इसी दौरान अपराधी वहां आया और बच्चे की हत्या कर दी. अपराधी के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

 

वहीं, इस मामले पर बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने कहा, “शाम को सूचना मिली कि बाबा कॉलोनी में एक युवक ने एक घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या कर दी. उसको लेकर कुछ लोग आक्रोशित हो गए. उन्हें समझाया बुझाया गया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हम लोगों ने भिजवाया है. उन्हें आश्वस्त किया गया है कि न्यायपूर्ण कार्रवाई होगी. मरने वाले बच्चों की उम्र लगभग 11 साल और छह साल है. अभी कोई कारण स्पष्ट होकर सामने नहीं आ रहा है. ये जांच का विषय है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button