छत्तीसगढ़फीचर्ड

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मे SP डॉ.अभिषेक पल्लव ने मैदान में दिखाया जौहर, लगाया छक्का

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के दिशा-निर्देश में थान क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तारतम्य में थाना झलमला अंतर्गत ग्राम अंजना और सामनापुर मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में छक्का चौका लगाकर अपना जौहर दिखाया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने क्रिकेट कब्बड़ी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया। उन्होंने ग्राम अंजना के आयोजन समिति को 10 हजार रुपये सहयोग के रूप मे प्रदान किया। ग्राम अंजना मे 28 टीम और ग्राम सामनापुर मे आयोजित प्रतियोगिता मे 35 टीमो ने भाग लेकर बेहतर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने युवाओं को खेल, मेहनत, सकारात्मक सोच और भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए बताया। उन्होने यातायात नियमों को विस्तारपूर्वक समझाया गया और हम सब को इन नियम का पालन करना चाहिये ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचा जा सके। धोखाधड़ी से बचने और धोखाधड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा उनके रोकथाम के उपाय सभी को बताया गया। जिससे वनांचल क्षेत्र को नशामुक्त, अपराधमुक्त बनाया जा सके।

खेल को खेल भावना से खेलें : एसपी डॉ. पल्लव खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि क्रिकेट और कब्बडी काफी लोकप्रिय खेल है. खेल में हार जीत तो लगी रहती है. हारने वाली टीम को हार से कुछ सीख मिलती है. खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. साथ ही खेल से शारिरिक विकास होता है. वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में गाव के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बल्लेबाजी में दिखाया अपना जौहर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव थाना झलमला अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम अंजना और सामनापुर मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया। खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो एसपी डॉ. पल्लव की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही बालिंग शुरू की एसपी डॉ. पल्लवने जोरदार शाट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने छक्के जड़ दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button