छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग को बहला फुसलाकर मुंबई ले जाकर दुष्कर्म कर गर्भवती होने पर उसे ट्रेन में बैठाकर छोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने के फरार आरोपी पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल…आरोपी अत्यंत शातिर किस्म का है…

 

जशपुर। थाना बगीचा क्षेत्र का एक 40 वर्षीय पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.03.2024 के प्रातः में अपनी पत्नी के साथ काम करने घर से बाहर गया था, घर पर इसके 15 वर्षीय लड़की थी। दोपहर करीब 12ः30 बजे वापस आकर देखे कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में नहीं थी।

प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये विषेष अभियान चलाया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया है। विवेचना दौरान आरोपी का पता-तलाश करने पर उसे मुंबई की ओर जाना पता चला।

इसी दौरान प्रकरण की पीड़िता को आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने से गर्भवती होने पर आरोपी उसे ट्रेन में बैठाकर छोड़ दिया था, जो वापस अपने घर आई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन करने पर बताई कि आरोपी विक्रांत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया है।

आरोपी को सायबर सेल के सहयोग से दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया है, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। मामले में 366, 366(क), 376(2-एन), 376(2-आई), 376(3) भा.द.वि. 4, 6 पाॅक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. 685 मुकेश पांडेय, आर. 747 उमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपीः- विक्रांत लकड़ा उम्र 28 साल निवासी बेलसुंगा थाना नारायणपुर (जशपुर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button