छत्तीसगढ़फीचर्ड

खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई पुलिस के द्वारा किया गया अभिनव पहल: शिक्षकों को जोड़ा गया हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम से, बेटियों की सुरक्षा में शिक्षक भी निभाएंगे पुलिस के साथ कंधे से कंधा

खैरागढ़। पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले (रा.पु.से.) एवं प्रशिक्षु डीएसपी प्रतिभा लहरें के मार्गदर्शन में , DIET संस्था के द्वारा भविष्य में बनने वाले शिक्षकों को उनके चेतना एवं विकास के कार्यक्रम दौरान पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे द्वारा उनके चेतना एवं विकास के कार्यक्रम में अध्यापन प्रणाली में निखार लाने एवं व्यवहारिक ज्ञान देने आमंत्रित करने पर दिनांक 11/05/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खैरागढ़ के हाल में चेतना एवं विकास कार्यक्रम के दौरान डाइट संस्था के सैकड़ों भावी शिक्षकों को उनके अध्यापन प्रणाली में निखार लाने वक्तव्य दिया किया गया।

भविष्य में सुदूर क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अध्यापन के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानून उनके सुरक्षा के उपाय ,अपराध घटित होने के कारण एवं उससे बचाव के तरीके का ज्ञान दिया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के मध्य सामंजस्य बैठाकर विद्यार्थियों को किस प्रकार से जागरूक करना है।

विद्या अध्ययन के साथ-साथ अपने भविष्य के निर्माण में वह किस प्रकार अपने राज्य एवं देश में सहभागी बन सकते हैं इससे संबंधित जरूरी टिप्स दिए गए। चेतना एवं विकास कार्यक्रम के दौरान डाइट संस्था के भावी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने चर्चा दौरान अपने अध्यापन प्रणाली में सुधार लाने के लिए जरूरी प्रश्न कर अपने शंका का समाधान किया और अध्यापन दौरान व्यवहारिक दिक्कतों का सामना किस प्रकार किया जाए।

उसके संबंध मैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे ने उनके व्यावहारिक दिक्कतों का जवाब देकर समाधान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । साथी सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड करा कर पंजीकृत कराया गया।

डाइट संस्था के चेतना एवं विकास कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग पाकर काफी हर्ष का वातावरण बना रहा और डाइट संस्था के द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे सहित पुलिस विभाग खैरागढ़ का आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

उक्त कार्यक्रम में डाइट संस्था के अधिकारी सुनील शर्मा सहित अध्यापक गण एवं उप निरीक्षक शक्ति सिंह , प्रधान आरक्षक शिवराम धुर्वे, आरक्षक गंगा वर्मा,फुलेश्वर वर्मा, रजनीकांत, महिला आरक्षक राधिका साहू सहित अन्य पुलिस स्टाफ का कार्य सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button