खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गंज चौक के पास एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान स्वीप्ट कार से 28 लाख रुपए नगद जप्त

पुलिस की बड़ी कार्यवाही नगदी रकम 28 लाख रूपये जप्त…थाना कोतवाली क्षेत्र पुराना गंज चौक में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान किया गया जप्त…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु एमसीपी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग किया जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.03.2024 को पुराना गंज चौक राजनांदगांव में एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक सी0जी0 14 सी0-0850 को रोककर चेक करने पर उक्त वाहन में बैठा व्यक्ति दीपक कुमार साहू पिता रेवाराम साहू उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड नं. 20 पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से 28 लाख रूपये बरामद हुआ।

जिस संबंध वैध कागजात पेश नहीं कर पाने पर बरामद नगदी रकम को धारा 102 जा0फौ0 के तहत जप्त कर सूचना आयकर विभाग राजनांदगांव को दी गई, कार्यवाही जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, संजय बरेठ सउनि0 उदय सिंह चंदेल, प्र0आर0 संदीप चैहान, रंजीत चैरसिया, भुनेश्वर जायसी, किशन चंद्रा एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button