छत्तीसगढ़फीचर्ड

गंभीरतापूर्वक करें मतगणना कार्य, सभी कर्मचारियों के व्यवहार सहज हो: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आज कृषि, मछलीपालन और उद्यानिकी विभाग के कार्याें के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कृषि विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि खरीफ बीज भंडारण तेजी से किया जाए और उन खरीफ बीजों का वितरण भी किसानों को जल्द से जल्द किया जाए। खरीफ बीजों का ट्रांसपोर्ट भी तेज गति से किया जाए। साथ ही इसकी माॅनीटरिंग भी प्रतिदिन की जानी चाहिए। साथ ही किटनाशक, उर्वरक में गुणवत्ता लाने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएं। खरीफ बीजों, खाद, यूरिया, डीएपी आदि चीजों का भंडारण कर वितरण किया जाएं। मछलीपालन विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाएं। प्रधानमंत्री मत्सय संपदा योजना का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उद्यानिकी फसलों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाएं। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मतगणना के लिए कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण: लोकसभा निर्वाचन 2024 के पश्चात 4 जून को रायपुर जिले के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में मतगणना होगी। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार को रेडक्राॅस सभाकक्ष में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर ने कर्मियों को मतगणना में बरते जाने वाले सावधानियों और हर पहलुओं के बारिकियों की जानकारी दी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने मतगणना कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शाॅर्ट प्रशिक्षण वीडियो और फलो चार्ट के माध्यम से मतगणना के प्रशिक्षण की बारिकियों को समझा जाएं। सभी कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और बेहतर स्कील के साथ कार्य करें। डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी कर्मी मतगणना कार्य के दौरान व्यवहार सहज रखें।

कलेक्टर ने कहा कि हर राउण्ड के बाद राजनैतिक अभिकर्ता के टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। मतगणना का कार्य संवेदनशील है और बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य को क्रियान्वित करें। मास्टर ट्रेनर  अजीत हुंडैत ने मतगणना की प्रक्रिया की बारीकी को समझाया।

प्रशिक्षण स्थल पर मतगणना हाॅल का माॅडल भी बनाया गया था, जिसमें डाकमत पत्र गणना टेबल, ईव्हीएम का गणना टेबल, एवं वीवीपैट काउंटिंग बूथ को दर्शाया गया है। इस प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button