छत्तीसगढ़फीचर्ड

हेलमेट के बीच गांजा छिपाकर तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार: 02 क्विंटल से अधिक जप्त, 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 15.01.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाक चौक की ओर से मालवाहक चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में सामानों की बोरियों में गांजा छिपाकर/रखकर शहर की ओर जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु नाकाबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये वाहन नम्बर के मालवाहक वाहन को आता देख फाफाडीह चौक के पास टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम मोनिश कुरैशी, साहिल खान एवं भोजराम साहू होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मालवाहक वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बोरियों के अंदर कार्टून में हेलमेट रखा होना पाया गया। हेलमेटों को चेक करने पर हेलमेटों में गांजा छिपाकर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर मोनिश कुरैशी एवं साहिल खान द्वारा गांजा को कोरापुट उड़ीसा से क्रय कर लाना तथा उत्तर प्रदेश परिवहन करना बताया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 21,50,000/-रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एसवाहन क्रमांक सी जी/04/एन एल/2559 एवं 88 नग हेलमेट कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 27,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: 01. मोनिश कुरैशी पिता चांद कुरैशी उम्र 24 साल निवासी पीचोकड़ा थाना बिनाली जिला बागपथ उत्तर प्रदेश।

02. साहिल खान पिता ईस्तकार उम्र 20 साल निवासी बडौद थाना बडौद उत्तर प्रदेश।

03. भोजराम साहू उर्फ भोलू पिता नेहरूराम साहू उम्र 23 साल निवासी अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, रेंज सायबर थाना से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, नोहर देशमुख, अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर, भूपेन्द्र मिश्रा, थाना गंज से उनि. पी आर साहू, आर. कमर आलम एवं सौरभ यादव तथा रेंज सायबर थाना से आर. अभिषेक ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button