दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गर्लफ्रेंड को गलत तरीके से बैठकर गाड़ी चलाना बॉयफ्रेंड को पड़ गया महंगा, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने काटा 4 हजार का चालान

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश में एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात संबंधी सुझाव एवं यातायात संबंधी शिकायत होने पर हेल्पलाईन नंबर 9479192029 आम नागरिकों के लिए जारी किया गया है। जिसमें प्राप्त शिकायत पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

इसी प्रकार गुरुवार को सायं 05.00 बजे एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीजेड 8716 में एक लडके द्वारा एक लड़की को गलत तरीके से बैठाकर लापरवाहीपूर्वक सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में वाहन चलाते वीडियो प्राप्त हुआ जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त वाहन में तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर वाहन मालिक को यातायात मुख्यालय नेहरू नगर बुलाया गया जिस पर वाहन मालिक को वीडियों दिखाने पर वाहन मालिक द्वारा बताया गया कि यह लडका मेकेनिक कार्य करता है जिसे दो दिन पहले मै अपना वाहन बनाने दिया था। जिस पर उक्त लडके एवं उसके परिजन को यातायात मुख्यालय बुलाकर समझाईस दी गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 4000/-रूपये चालान किया गया।

अपीलः- यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि वे अनुशासित होकर वाहन चलाये, यातायात नियमों का पालन करे, दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी न बैठाये, रांग साईड न चले, शराब पीकर वाहन न चलाये एव हमेशा यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये, सुरक्षित चले एवं दूसरे को भी सुरक्षित चलने दें तथा यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की सुझाव एवं शिकायत के लिसे यातायात द्वारा जारी वाट्सअप नंबर (9479192029) पर सूचना/जानकारी दे सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button