छत्तीसगढ़फीचर्ड

गुलाब का पौधा भेजने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मुरलीधर पाण्डेय ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्री राधा कृष्ण मंदिर नया तालाब गुढ़ियारी रायपुर में रहता है तथा उसका कांकेर में किराये का पाली हाउस था जिसमें वह गुलाब का पौधा तैयार कर फूल बेचने का कार्य करता है। प्रार्थी द्वारा अपने पूर्व के परिचित योगेश पाटिल निवासी धुले महाराष्ट्र को अपने किराये के पाली हाउस कांकेर में गुलाब का पौधा लगाने एवं कुल 36 हजार गुलाब का पौधा प्रति नग 8 रू. के हिसाब से 15 दिनों में देने का ऑर्डर दिया था।

जिस हेतु प्रार्थी द्वारा योगेश पाटिल के बताये अनुसार उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाता क्रमांक 6515000400001374 में अपने भाई एवं दोस्त के बैंक खातों से ऑनलाईन के माध्यम से योगेश पाटिल के उक्त बैंक खाते में कुल 2,50,000/- रूपये स्थानांतरण किया था, किन्तु योगेश पाटिल द्वारा रकम प्राप्ति होने के पश्चात् भी तयशुदा तिथि में प्रार्थी को गुलाब का कुल 36 हजार पौधा को नहीं भेजा गया एवं बार-बार प्रार्थी द्वारा गुलाब का पौधा भेजने की बात कहे जाने पर उसके द्वारा प्रार्थी को पौधा नहीं भेजूंगा और ना ही पैसा वापस करूंगा बोलकर झुठे केस में फंसाने की धमकी दिया जाने लगा।

इस प्रकार योगेश पाटिल द्वारा प्रार्थी से धोखाधड़ी कर 2,50,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किया गया है। जिस पर आरोपी योगेश पाटिल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 577/22 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ठगी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई तथा दोस्त से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी योगेश पाटिल की पतासाजी करने पर आरोपी की उपस्थिति धुले महाराष्ट्र में होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्य धुले महाराष्ट्र रवाना होकर आरोपी की धुले में पतासाजी करते हुए आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी योगेश पाटिल द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी योगेश पाटिल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – योगेश पाटिल पिता हिलाल पाटिल उम्र 35 साल निवासी ग्राम बलहाने पोस्ट पडल्दे थाना धुले शहर जिला धुले महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button