दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चंद्रा मोर्या टाकिज से भिलाई निगम ने अवैध मोटर पम्प, पैनल बोर्ड और पानी निकासी पाईप किया जप्त

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र जोन क्रं. 03 चौहान स्टेट एवं चंद्रा मोर्या टाकिज के बीच में नागरिको की सुविधा के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। जो हजारो लोगो के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। निर्माण के कुछ दिनों बाद से शिकायत मिल रही थी कि उसके नीचे पानी भर जाता है। जिसके निवारण के लिए निगम द्वारा मोटर लगाकर पानी खींचने का प्रबंध प्रतिदिन शिफ्ट अनुसार कर्मचारियो की डयूटी लगाकर किया जा रहा है। जिससे नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निगम के अभियंता द्वारा कई बार स्थल का निरीक्षण करके निदान का उपाय खोजा जाता रहा है। फिर भी पानी भर जाता था, अंतिम विकल्प के रूप में मोटर पम्प से पानी निकालना पड़ता था।

बुधवार को निगम के अधिकारियो द्वारा औचक रूप से निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि चंद्रा मोर्या टाकिज के बेसमेंट लगभग 8000 वर्ग फूट में हमेशा पानी भरा रहता है। साथ ही टाकिज में हजारों दर्शक, कर्मचारियो के निस्तारी का पानी को चंद्रा मोर्या टाकिज के प्रशासन द्वारा स्थाई रूप से पाईप लाईन बिछाकर अंडर ब्रिज में चोरी छिपे मोटर पम्प लगाकर पुरा पानी छोड़ा जा रहा था।

यह इतना सुनियोजित ढंग से किया जा रहा था, जिससे यह ज्ञात होता था, कि दूर से पानी सीपेज के रूप में आ रहा है। उसको निकालने के लिए निगम द्वारा बरसो से लाखो रूपये का व्यय करना पड़ता था।

बुधवार को जोन आयुक्त सतीश यादव, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चंद्रा मोर्या टाकिज पहुंच कर मोटर पम्प, पैनल बोर्ड, पाईप वहां के कर्मचारियो की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर जप्त किया गया।

इस कार्यवाही से अंडरब्रिज मे अब पानी भरने की संभावना कम रहेगी। आम नागरिको को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यवाही के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, श्याम ठाकुर, रोहित यादव, यश कुलदीप, दुर्गा माधव पाड़ी, जयंत मेश्राम, रामसाय पारकर, राहुल राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button