छत्तीसगढ़फीचर्ड

चरित्र शंका में अपनी पत्नी का प्लास्टिक रस्सी से गला घोंटकर लाश को तालाब में डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

मृतिका के गले में सफेद रंग की प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी, तथा तलाब के गहरे पानी में शव डूबा हुआ था, चौकी प्रभारी बरियों द्वारा मौके की कार्यवाही उपरांत शव का पीएम कराया गया। डॉक्टर द्वारा सॉट पीएम रिपोर्ट में मृतिका सुनिता पैकरा की मृत्यु रस्सी से गला घोंटने के कारण होना तथा हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया है…

बलरामपुर। दिनांक 27/08/2025 को सूचक/संदेही सीताराम पिता स्व बिफन पैकरा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ककना, खालपारा, चौकी बरियों, जिला बलरामपुर द्वारा चौकी उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी शादी वर्ष 2015 में ग्राम पलमा के सुनिता पैकरा से हुई थी जिससे तीन बच्चे हैं। मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नही है। जिससे दुखी होकर मैं दोपहर करीब 12-01 बजे बृजेश पैकरा के तलाब के पास अपनी पत्नी का गला प्लास्टिक बोरा से बने सफेद रंग के रस्सी से घोंट कर तालाब के पानी में डाल दिया हूँ।

प्राप्त सूचना के संबंध में रो.सा. कमांक 754/25 दिनांक 27.08.25 दर्ज कर गवाहों के समक्ष सूचक सीताराम से विधिवत पूछताछ कर उसका कथन लेख किया, तथा सूचक की निशानदेही पर ग्राम ककना बृजेश पैकरा के तलाब के पास जाकर सुनिता पैकरा का शव तालाब के पानी के अंदर से ग्रामीणों की मदद से निकलवाकर बरामदगी कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया गया।

मृतिका के गले में सफेद रंग की प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी, तथा तलाब के गहरे पानी में शव डूबा हुआ था, चौकी प्रभारी बरियों द्वारा मौके की कार्यवाही उपरांत शव का पीएम कराया गया। डॉक्टर द्वारा सॉट पीएम रिपोर्ट में मृतिका सुनिता पैकरा की मृत्यु रस्सी से गला घोंटने के कारण होना तथा हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया है।

सूचक संदेही का कृत्य धारा अंतर्गत 103(1), 238 भा.न्या.सं. का होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी सीता राम पैंकरा पिता स्व. बिफन राम पैंकरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककना (खालपारा) चौकी बरियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आर0 406 प्रदीप यादव, प्रधान आर0 358 बृजभान पैंकरा, प्रधान आरक्षक 670 विजय गुप्ता, आरक्षक क्र. 677 जगनाथ केराम, आरक्षक 140 राममूरत यादव, महिला आर० 328 सरिता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) अपराध कमांक 205/2025 धारा 103(1), 238 भा.न्यां.सं.

गिरफ्तार आरोपी: सीता राम पैकरा पिता स्व. बिफन राम पैंकरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककना (खालपारा) चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छग)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button