खास खबरफीचर्डविविध

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से, अगर भारत यह मैच हार जाएगा तो होगा बड़ा फायदा, जानिए कैसे?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच औपचारिक ही रहेगा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मगर यह मैच जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें यह मैच जीतने के लिए पूरा ताकत लगाएंगी…

 

नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच आज रविवार, 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच तय करेगा कि सेमीफाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा. अगर भारत जीती तो उसका सामना ग्रुप बी की नंबर 2 टीम से होगा जबकि हारने पर उसे टॉप टीम से भिड़ना होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में सफर की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश को शिकस्त दी. भारत ने पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हराया. दोनों मैच जीतने में ना भारत को और ना ही न्यूजीलैंड को कोई समस्या हुई. भारत और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हैं लेकिन अच्छी नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर है।

भारत अगर यह मैच हार जाता है तो उसे नुकसान नहीं बल्कि बड़ा फायदा ही होगा। क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से चैंपियंस ट्रॉफी में चार मुक़ाबले खेले हैं। इसमें से दो में उन्हें जीत हासिल हुई है, वहीं एक मुक़ाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा।
वहीं अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो उसका मुक़ाबला ग्रुप बी की टॉपर दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद मजबूत रिकॉर्ड है। दोनों देशों के बीच अब तक चार मुक़ाबले खेले गए हैं और चारों में भारत ने जीत दर्ज़ की है। ऐसे में अगर भारत सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ता है तो उसकी फ़ाइनल की राह थोड़ा आसान होगी।

वनडे में भारत और न्यूजीलैंड एक दूसरे के खिलाफ 118 मैच खेल चुकी है. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. 60 बार भारत जीती है जबकि 50 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।

2 मार्च को होने वाला मैच न्यूट्रल वेन्यू (दुबई) पर खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमें 31 बार न्यूट्रल वेन्यू पर आमने सामने खेल चुकी है, इसमें न्यूजीलैंड थोड़ी हावी रही है. 16 बार न्यूजीलैंड और 15 बार टीम इंडिया जीती है।

पिछले 10 मैचों के आंकड़े देखें तो भारत काफी आगे नजर आती है. पिछले 10 मैचों में 5 बार भारत और 3 बार न्यूजीलैंड जीती है, 2 बेनतीजा रहे. हालांकि इसमें सभी मैच भारत अपने होम ग्राउंड पर जीती थी।

न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस समय टॉप रन स्कोरर टॉम लैथम है. उन्होंने 2 मैचों में कुल 173 रन बनाए हैं. भारत के लिए शुभमन गिल के नाम सबसे ज्यादा रन हैं. गिल ने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं।

टॉप विकेट टेकर की बात करें तो मोहम्मद शमी 2 मैचों में 5 विकेट के साथ भारत के लिए टॉप विकेट टेकर हैं. उन्होंने सभी 5 विकेट बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में लिए थे. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल टॉप विकेट टेकर हैं, उन्होंने भी 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच आज 2 मार्च को रविवार के दिन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button