छत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी के आरोप में दुर्ग के तीन आरोपी गिरफ्तार: आरोपियो के विरूद्ध दुर्ग, रायपुर एवं धमतरी में चोरी एवं लूट के कई मामले हैं दर्ज, 7.20 लाख रुपए का जुमला बरामद

आरोपियों द्वारा सुने मकानों एवं शटर को बैटरी युक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन से काटकर चोरी के घटना को देते थे अंजाम…धमतरी पुलिस द्वारा चोरी गई सम्पत्ति का लगभग शत् प्रतिशत माल किया गया बरामद…आरोपियो के विरूद्ध दुर्ग, रायपुर एवं धमतरी में चोरी एवं लूट के कई मामले हैं दर्ज…

धमतरी। दिनांक 06.07.24 के रात्रि 08.00 बजे प्रार्थी राजेश कुमार साहू पिता पंचूराम साहू उम्र 42 साल साकिन अमृत बिहार कालोनी कुरूद जो अपने पत्नी बच्चो के साथ अपने मकान मे ताला लगाकर अपने गृह ग्राम गोबरा नवापारा (बगदेहीपारा) गया हुआ था। दिनांक 07.04.24 के 09.00 बजे वापस आकर देखा तो प्रार्थी के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो घर का दरवाजा एवं आलमारी खुला था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कुल जुमला 800000/- रूपये नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्र. 301/24 धारा 305 (a). 331 (3) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया
गया।

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो का गहराई से अवलोकन किया जा रहा था। दिनांक 26.07.2024 को मूखबीर सूचना के आधार पर संदेहियों सागर निर्मलकर, सूरज साहू, आशीष देवांगन को पकड़कर पूछताछ किया जो बताये कि दिनांक 06,07/07/2024 के दरम्यानी रात्रि में केनाल रोड अमृत विहार कालोनी कुरूद के सुने मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोना-चांदी एवं नगदी रकम को चोरी करना बताये तथा दिनांक 11.07.24 को बस स्टेण्ड कचना के साहू होटल के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किये और कुरूद से चोरी किये सोना-चांदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल,बैटरी युक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन,को पेश करने पर मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

घटना का विवरण: (01). दिनांक 06,07/07/2024 की दरम्यानी रात्रि में अमृत विहार कालोनी कुरूद

(02). दिनांक 11.07.2024 को कचना थाना कुरूद

(03). दिनांक 06.06.2024 को निमोरा थाना राखी जिला रायपुर

गिरफ्तार आरोपीगण का नाम: (01). सागर निर्मलकर पिता नरोत्तम निर्मलकर उम्र 21 साल सा० दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

(02). सूरज साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

(03). आशीष उर्फ सन्नी देवांगन पिता गजानंद देवांगन उम्र 21 साल साकिन दुर्गानगर अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री:- (01). सोने-चांदी के जेवरात जुमला कीमती 656000/- रूपये।
(02). मोटर सायकल, 02 नग कीमती 60000/- रूपये।
(03). बैटरीयुक्त इलेक्ट्रानिक कटर मशीन कीमती 4750/- रूपये। (04). कुल जुमला रकम 7,20,750/- रूपये

उक्त आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू, सायबर सेल से प्रआर देवेन्द्र राजपूत, लोकेश नेताम, आर. मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू, कमल जोशी, धीरज डडसेना, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, एवं थाना कुरूद से सउनि पुष्पानंद ध्रुव, प्र.आर. राजेश चन्द्राकर,थाना सिविल लाईन रायपुर से प्रआर. टीके मणिकुमार आर.महेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button