दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चोरी के 06 नग मोटर सायकल एवं 04 नग एक्टिवा वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलो में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) ऋचा मिश्रा (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम), हेम प्रकाश नायक (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, चिराग जैन (भा. पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशि. उपुअ अकांक्षा पाण्डेय, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव राम कोशले, थाना प्रभारी छवनी उ नि. चेतन सिंह चन्द्राकर, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक पीला दाउ चंद्रा, एवं थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेत् लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहीयों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिरी द्वारा सूचना प्रप्त हुई कि एक व्यक्ति जो पूर्व में जिला रायपुर से वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वह व्यक्ति वाहन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जामूल क्षेत्र में घुम रहा है गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्परता से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्ति से पृछताछ करने पर अपना नाम लक्ष्मण बारले बताया तथा उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। कड़ाई से पूछउताछ करने पर थाना सुपेला क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना जामुल क्षेत्र से 02 मोटर सायकल एवं 01 एक्टिवा,थाना छावनी क्षेत्र से 01 एक्टिवा, थाना पुरानी भिलाई से क्षेत्र से 01 मोटर सायकल, थाना मोहन नगर क्षेत्र से 02 मोटरनग एक्टिवा वाहन सायकल एवं 01 एक्टिवा, थाना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र से 01 एक्टिवा कुल 06 नग मोटर सायकल चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की मोटर सायकल एवं एक्टिवा बरामद कर जप्त किया गया अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सउनि पुर्ण बहादूर, आरक्षक नरेन्द्र सहारे, जुगनु सिंह, संतोष गुप्ता, अनुप शर्मा, पन्ने लाल,उपेन्द्र यादव, विक्रांत यदु एवं थाना जामूल, मोहन नगर स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपी: लक्ष्मण बारले पिता गोपाल बारले, उम्र 23 साल निवासी केडिया रोड, कुम्हारी बस्ती, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button