दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के दुर्ग केंद्रीय चुनाव कार्यालय का आज गृहमंत्री करेंगे उदघाटन

दुर्ग। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज 30 जनवरी को 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। यह कार्यालय दुर्ग शहर के गंजपारा में लाला गुपचुप सेंटर के पास खुलेगा।

इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग लोकसभा प्रभारी, चंदूलाल साहू (पूर्व सांसद) के साथ लोकसभा क्षेत्र के समस्त जिला प्रभारी व सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्षगण एवं विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दुर्ग लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल एवं सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने उक्त कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं और भगिनियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (दुर्ग) बृजेश बिचपुरिया (भिलाई) एवं ओमप्रकाश जोशी (बेमेतरा) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से इलेक्शन मोड में आ चुकी है। बूथ से लेकर लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी द्वारा 4 – 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता जायेंगे और संगठन से दिए गए टास्क को पूरा करते हुए बूथ की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा शक्ति वंदन योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूहों और एनजीओ के बीच संपर्क अभियान चलाकर केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने हेतु जिला स्तरीय 15 सदस्यीय समिति और विधानसभा स्तरीय 25 सदस्यीय समिति का गठन किया जा चुका है।

अन्य राजनीतिक दलों एवं आमजनों को भाजपा प्रवेश दिलाने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दुर्ग जिले में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक ललित चंद्राकर (विधायक) एवं सदस्य राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिव्या कलिहारी को बनाया गया है। पार्टी प्रवेश करने के इच्छुक नेताओं और व्यक्तियों द्वारा भेजे गए आवेदनों एवं प्रस्तावों पर यह समिति विचार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button