छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने तेलांगना, विदर्भ और तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं बंगाल के कुछ स्थानों पर छिटपुर बारिश तो कहीं तेज बारिश के आसार है…

रायपुर। मौसम विभाग की तरफ से बीते कुछ दिनों से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावनी जताई गई है. आज 3 सितंबर (रविवार) को भी पूर्वी भारत के साथ-साथ उसके सटे इलाके में बारिश होने के अनुमान है. आईएमडी के अनुसार आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर भी बादल छाए रहेंगे. वहां कुछ स्थानों पर बारिश हो चुकी है और कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश का भी अनुमान है।वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अगली 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ से दक्षिण कर्नाटक तक कुछ हिस्सों बारिश की संभावना जताई है।

देश के इन जगहों पर भारी बारिश के आसार मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में आने वाले सर्कुलेशन की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के उत्तरी भागों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कल धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां 3 सितंबर (रविवार) को ऐसा ही मौसम रहने आसार हैं. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.।

बंगाल और बिहार में भी छिटपुट बारिश मौसम विभाग ने 3 सितंबर (रविवार) से दक्षिण बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं हावड़ा, उत्तर और चौबीस परगना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. बिहार में एक दिन पहले पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी. आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. बिहार के नॉर्थ और दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button