खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़, ओडिसा, बिहार सहित इन राज्यों को परेशान करेगी गर्मी: यूपी में चलेगा लू, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए आईएमडी की ताजा अपडेट्स

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ जगहों पर भी बारिश या हिमपात की भविष्यवाणी की है…

नईदिल्ली (ए)। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर कायम है. तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जाहिर की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्व राज्य में अगले 6 दिनों तक बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है. इसके अलावा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. वहीं, आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ जगहों पर भी बारिश या हिमपात की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में परेशान करेगी गर्मी… आईएमडी की माने तो ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार जा चुका है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में चलेगी लू आईएमडी की मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. लू को देखते हुए राज्य के बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के लिए इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button