देश-दुनियाफीचर्डविविध

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, दुनियाभर के दिग्गज लेफ्ट ऑर्म स्पिनर्स को पछाड़ कर हासिल किया ये मुकाम

कुलदीप यादव ने वो कर दिखाया है जो कि दुनिया का एक से बड़ा एक लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नहीं कर पाया था…

नईदिल्ली (ए)। कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चार विकेट हासिल कर भारत को 41 रन से जीत दिलाई. इस मुकाबले में चार विकेट लेकर कुलदीप यादव ने इतिहास भी रचा. कुलदीप यादव सबसे कम मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं कुलदीप यादव भारत की ओर से वनडे में सबसे कम मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

एशिया कप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुलदीप यादव ने दो मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए. श्रीलंका के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखते हुए उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. मैच का आखिरी विकेट हासिल करने के साथ ही कुलदीप यादव ने वनडे में 150 विकेट पूरे किए. कुलदीप यादव ने यह मुकाम हासिल करने के लिए महज 88 मैच ही खेले।

कुलदीप यादव ने दुनियाभर के दिग्गजों को पछाड़ा कुलदीप यादव के पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के स्पिनर अब्दुल रज्जाक के नाम दर्ज था. रज्जाक ने 108 मैचों में 150 विकेट हासिल किए थे. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज ने यह मुकाम 118 मैचों में हासिल किया था. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 119 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे. भारत के रवींद्र जडेजा ने 150 विकेट लेने के लिए 129 मैच खेले गए थे. लेकिन इन सभी दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ते हुए कुलदीप यादव अब इस फहरिस्त में पहले स्थान पर आ गए हैं।

भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है. शमी ने मात्र 80 वनडे मैचों में ही 150 विकेट हासिल कर लिए थे. कुलदीप यादव ने 88वें मैच में 150 विकेट पूरे किए हैं. इस तरह से कुलदीप यादव भारत की ओर से सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने में भी कायम रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button