दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की स्थिति दयनीय है: महापौर निर्मल कोसरे

भिलाई 03। गुरुवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के कर्मचारियों द्वारा किए गए हड़ताल पर मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि आप सबको को विदित होगा कि पूरे छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों की स्थिति दयनीय है, राजधानी सहित कई निगमों की स्थिति खराब है।

श्री कोसरे ने कहा कि शहर सरकार को मिलने वाली राशि को राज्य सरकार नहीं दे पा रही है। मुझे जब पता चला कि नगर निगम के कर्मचारी साथी अपनी मांगो के लिए धरने पर बैठे है, चुकी मै मॉर्निंग विजित में था और जैसे ही मुझे पता चला मैं एसआरएलएम के निरीक्षण के लिए जाने वाला था मै उसी परिवेश में निगम आया और उन लोगो से बात किया।

सभी लोगों को बुलवाकर चर्चा किया, आज एक महीने का वेतन दे रहे है, वेतन या रिटायरमेंट होने के बाद की राशि नहीं मिल पा रहा था उसके लिए दिसंबर तक का समय मांगा गया है, दिसम्बर तक यथा स्थिति हम अच्छे स्थिति में जाएंगे ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।

अब सभी साथी काम पर लौट चुके है और अपना अपना काम कर रहे है। काम करने के बाद कर्मचारी को वेतन नहीं मिलेगा तो पीड़ा झलकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button