खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की त्रुटिपूर्ण आदेश, एक ही निरीक्षक की दो जिलों में की पदस्थापना

रायपुर। सोमवार 15 सितम्बर 2025 को पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर से 26 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 1 सहायक उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी किया गया था।

जारी आदेश में स.क्र. 2 और स.क्र. 26 में एक ही नाम के निरीक्षक का दो अलग अलग जिलों में तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी उक्त त्रुटिपूर्ण आदेश विभागीय अमले में तथा बुद्धिजीवी वर्गों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस मुख्यालय से पूरे प्रदेश की पुलिस को नियंत्रित किया जाता है और वहीं से जारी त्रुटिपूर्ण आदेश बहुत से सवालों को जन्म दे रहा है, ऐसे त्रुटिपूर्ण आदेश की जवाबदेही किसकी है। यह चर्चा का विषय है।

त्रुटिपूर्ण जारी आदेश में स.क्र. 2 में निरीक्षक राजेश खलखो को जिला सक्ती से जिला सरगुजा नवीन पदस्थापना की गई है, वही स.क्र. 26 में निरीक्षक राजेश खलखो को पुनः जिला सक्ती से जिला कोरबा नवीन पदस्थापन किया गया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि एक ही निरीक्षक दो जिलों में कैसे पदस्थ रह कर कार्य कर सकता है।

आदेश जारी होने के 24घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा किसी प्रकार का स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है और ना ही संशोधित आदेश जारी किया गया है।

वहीं जब हमारे द्वारा इसकी जानकारी सक्ती जिला में की गई की क्या कही एक ही नाम के दो निरीक्षक है क्या तो पता चला कि राजेश खलखो नाम के एक ही निरीक्षक सक्ती जिला में पदस्थ है।

 

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button