छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भृत्य पद की नौकरी दिलाने के नाम पर 02 लाख रूपये लेकर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर 02 लाख रू० लेकर धोखाधड़ी एवं ठगी कर 06 माह से फरार रहने वाले आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

बिलाईगढ। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 05.03.2024 को थाना सरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी नारायण सारथी पिता रामपाल सारथी उम्र 38 वर्ष साकिन बहलीडीह थाना बरमकेला हाल मुकाम साल्हेओना थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के द्वारा प्रार्थिया को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भृत्य पद की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे नगदी रकम 02 लाख रूपये लेकर ठगी एवं धोखाधड़ी किया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपी के विरूद्ध अप क्र 43/24 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के कायमी बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

आम जनता से धोखाधड़ी कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा द्वारा सभी थाना,चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में अति पुलिस अधिक्षक कमलेश्वर चंदेल तथा एसडीओपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपी नारायण सारथी को सारंगढ़ से दिनांक 25.08.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, स०उ०नि० कलीराम कुर्रे, प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, सुरेन्द्र सिदार, सत्यम मण्डलोई, आरक्षक प्यारे लाल साहु, अमृत केंवट, सायबर सेल प्रभारी स०उ०नि० रामकुमार मानिकपुरी एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी का नाम- नारायण सारथी पिता रामपाल सारथी उम्र 38 वर्ष साकिन बहलीडीह थाना बरमकेला हाल मुकाम-साल्हेओना थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button