दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनसमस्याओं के निराकरण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर करें फोकस- कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों की निकायवार निराकरण करने की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, नाली सफाई, सम्पत्तिकर, राशनकार्ड, आवास आदि प्राथमिकता वाले प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत निकायों में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, दिवाल राइटिंग, संकेतक बोर्ड, सौंदर्यीकरण, रेड स्पॉट, पब्लिक यूरीनल स्पॉट, व्यवसायिक एवं बाजार स्थलों की सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये। साथ ही उल्लंघन करने वालों से जुर्माना राशि वसूली पर भी जोर देने कहा है।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनचौपाल और सार्थ-ई पोर्टल के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने ई-समाधान के लंबित प्रकरण पर संबंधित एसडीएम को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के परियोजना निदेशक से जिले में भारत माला परियोजना के तहत कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट अंतर्गत ग्रामीणों के कृषि डुबान एवं आवागमन संबंधी समस्याओं का सकारात्मक ढंग से समाधान करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने मानसून सत्र में विभागों को निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक अब तक हुए वृक्षारोपण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि आगामी 31 अगस्त तक वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिले में इस वर्ष 05 लाख पौध-रोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारी निर्धारित अवधि तक विभागीय लक्ष्य पूर्ण करने आवश्यक पहल करें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराने हेतु परिवार से सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के छूटे हुए लोगों को चिन्हांकित कर केम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र की युक्तियुक्तकरण/मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, नशा-मुक्ति भारत अभियान हेतु निर्धारित कार्ययोजना के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने अवगत कराया कि जिले के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का विषयवार मासिक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के मासिक टेस्ट पंजी का भी अवलोकन करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button