दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जमीन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने एक ही जमीन को दो व्यक्तियों के साथ में की रजिस्ट्री

दुर्ग। प्रार्थी मासूक हुसैन पिता स्व. ताहिर हुसैन उम्र 40 साल निवासी खुर्सीपार दुर्ग ने दिनांक 29.02.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

आरोपी गजेन्द्र कुमार साहू पिता झमेन्द्र कुमार उम्र 38 साल निवासी ग्राम गब्दी पाटन दुर्ग (छ.ग.) द्वारा दिनांक 11.03.2014 को दुर्ग न्यायालय में मौजा गब्दी खसरा नं. 505/1 रकबा 0.21 हेक्टेयर को कुल 300000/-रू. में क्रय करने हेतु रजिस्ट्री कराने के बाद उक्त भूमि का प्रमाणीकरण न कराकर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर धोखाधडी किया है।

की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 111/2024 धारा 418, 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेनद्र शुक्ला के मार्गदर्शन / निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया।

विवेचना दौरान आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक लव पाण्डेय व शेख आलउद्दीन की भूमिका रही।

आरोपी का नामः- गजेन्द्र कुमार साहू पिता झमेन्द्र कुमार उम्र 38 साल निवासी ग्राम गब्दी पाटन दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button